
Road Accident Death: जोधपुर. लूनी कस्बे में सर गांव रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार व लापरवाही से आई एसयूवी कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार मौसेरे भाई बहन की मौत हो गई। मृतका का हाल ही में पटवारी पद पर चयन हुआ था और वो ज्वॉइनिंग के लिए जा रही थी।
लूनी थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक ने बताया कि मूलत बेंगलूरु हाल लूनी निवासी कविता पटेल अपने मौसेरे भाई रमेश पटेल के साथ मोटरसाइकिल पर कालीबेरी स्थित पटवार ट्रेनिंग सेंटर जा रही थी। कस्बे से सर गांव रोड पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाही से एसयूवी कार आई। जिसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो मोटरसाइकिल को करीब 400 मीटर दूर तक घसीटते ले गई और फिर रूकी। कार की टक्कर से उछल कर सिर के बल गिरने से कविता पटेल व उसके मौसेरे भाई रमेश की मौत हो गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। भागने का प्रयास कर रहे कार चालक को पकड़ लिया। हादसे का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजन को बुलाया। साथ ही शव मोर्चरी भिजवाए। कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।
ट्रेनिंग सेंटर में होनी थी ज्वॉइनिंग
पुलिस का कहना है कि मृतका कविता पटेल बेंगलुरु में रहती है. ससुराल भी बेंगलुरु में है। हाल ही में उसका चयन पटवारी पद पर हुआ था। सोमवार को उसे ज्वॉइन करना था। इसके लिए वो अपने मौसेरे भाई के साथ कालीबेरी स्थित पटवार ट्रेनिंग सेंटर जा रही थी।हादसे का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजन को बुलाया। साथ ही शव मोर्चरी भिजवाए। कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।