जोधपुर

सडक़ हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

आऊ से ईशरू की तरफ जाने वाले मार्ग पर हुआ हादसा
less than 1 minute read
Aug 26, 2020
सडक़ हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल
सडक़ हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

जोधपुर. जिले के आऊ से ईशरु की ओर मोटरसाइकिल पर जा रहे कृष्णनगर निवासी चाचा-भतीजे को मंगलवार रात तेनानाडी से करीब एक किलोमीटर पहले ओसियां से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक चाचा की मौके पर ही मौत हो गई तथा पीछे बैठा भतीजा गंभीर घायल हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे भोजासर थाने के सहायक उपनिरीक्षक जसाराम ने बताया कि कृष्णनगर निवासी भोमसिंह पुत्र अनोपसिंह राजपूत (४०) एवं उसका भतीजा ओमसिंह पुत्र नगसिंह (२६) अपनी बाइक पर आऊ से ईशरु की तरफ जा रहे थे कि ओसियां की ओर से आए किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इससे भोमसिंह की मौके पर ही मौत हो गई एवं ओमसिंह गंभीर घायल हो गया जिसे आऊ में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई ने पुलिस में अज्ञात वाहनचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने जांच शुरू की है।

Published on:
26 Aug 2020 06:45 pm