
पुन्दलू (जोधपुर). बोरून्दा से सीधा पटेल नगर जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त होने से ट्रैक्टर ट्रोली धंस गई। जानकारी के अनुसार बोरून्दा कस्बे से पटेल नगर की तरफ लाइम स्टोन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। तभी गुलशन कॉलोनी में गड्ढ़े मे पानी भरा होने से टै्रक्टर-ट्रॉली धंस गई। चालक ने ट्रॉली निकालने के लिए देर तक मशक्कत की लेकिन सफल नहीं हुआ। अखिर क्रेन मंगवाकर ही उसे बाहर निकलवाया जा सका। इस सड़क की मरम्मत को लेकर लोगों ने कई बार मांग भी उठाई लेकिन इसकी सुध लेना किसी ने भी उचित नहीं समझा। यह मार्ग पटेलनगर, डिगरना, खराड़ी, बलुन्दा होते हुए जैतारण कस्बे से जुड़ती है। इस महत्वपूर्ण मार्ग की मरम्मत नहीं होने से आए दिन दुपहिया वाहन चालक भी चोटिल हो जाते है।
चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
देणोक (जोधपुर). क्षेत्र के उदयनगर गोदारों की ढाणियों में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चारे की जाल भरकर रवाना हुई और कुछ दूरी पर जाने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही की जाल पर बैठे व्यक्ति के कूद जाने से उनके मामूली चोट आई। उनका गांव के ही निजी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करके रवाना कर दिया।