
देणोक (जोधपुर) फलोदी-नागौर राजमार्ग 19 पर बुधवार देर रात को शैतान सिंह नगर के पास हुए सड़कहादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत होने से पूरे गांव में शोक की लहरछा गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव का जसपाल उम्र22 पुत्र लक्ष्मणराम जाटरात्रि को अपनी दुकान से अपने घर जा रहा था।इस दौरान सामने से फलोदीकी ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में लेलिया।आलम है कि ट्रक बाइक पर सवार युवक के सिर के ऊपर से निकलगया।इस स्थिति में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं घटनाकी सूचना मिलने पर समाजसेवी किशन सिंह भाटी मौके पर पहुंचे ओर पुलिसको सूचना देकर मौके पर बुलाया इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस नेवाहन को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई की।ओर मौके पर उपस्थित भीड़को हटाकर यातायात व्यवस्था दुरस्त करवाई।निस.
कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
देचू.पत्रिका.देचू पुलिस थाने में एक आदमी ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।मुख्य आरक्षी किसनाराम खिलेरी ने बताया कि प्रार्थी उग्रास निवासी मानाराम पुत्र सवाईराम भील ने रिपोर्ट दी की 20 अक्टूबर को उसका भाई फौजाराम,बहन चूनी बाइक लेकर सेतरावा से उग्रास आ रहे थे।तभी सेतरावा निवासी कार चालक देवेन्द्रसिंह पुत्र सुमेरसिंह ने तेज व लापरवाही से कार चलाकर बाइक को सामने से टक्कर मार दी।जिससे दोनों को गंभीर चोट लगी जिसको मथुरादास माथुर अस्पातल में भर्ती करवाया गया।मामला दर्ज कर जांच मुख्य आरक्षी बाबूराम को सौपी।