जोधपुर

CIVIL SERVICE परीक्षार्थियों के चलेगी निशुल्क चलेगी रोडवेज बसें

- अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी चलेगी निशुल्क बसें
less than 1 minute read
Jun 02, 2022
CIVIL SERVICE परीक्षार्थियों के चलेगी निशुल्क चलेगी रोडवेज बसें
CIVIL SERVICE परीक्षार्थियों के चलेगी निशुल्क चलेगी रोडवेज बसें

जोधपुर।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की ओर से जून में आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। परीक्षार्थियों को साधारण व एक्सप्रेस बसों में परीक्षा केन्द्र आने व वापस जाने के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा दी जाएगी। परीक्षा तिथि के अलावा परीक्षा के एक दिन पहले व एक दिन बाद तक निशुल्क बसें चलेगी। परीक्षार्थी के गांव व शहर से परीक्षा केन्द्र तक जाने व वापस आने के लिए सीधी बस नहीं होने पर एक से अधिक कनेक्टिंग बस का उपयोग कर सकेंगे। जोधपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपलब्ध संसाधनों के साथ सुचारु संचालन का प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है कि बजट घोषणा 2021-22 की पालना में प्रदेश में प्रतियोगी भर्ती परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा है।

-- ----
परीक्षा तिथियां

- संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2022- 5 जून

- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2022- 4 जून

- एसएससी की ओर से कम्बाइंड हायर सैकेण्डरी लेवल परीक्षा 24 मई से 10 जून तक
---

इंडोर गेम्स कॉम्पीटिशन के कार्यालय का उद्घाटन
जोधपुर।
महावीर युवा संघ के तत्वावधान में पाल रोड स्थित पलास बाग में तीन दिवसीय इण्डोर गेम्स कॉम्पीटिशन आगामी 17 से 19 जून तक आयोजित किए जाएंगे। जिसके कार्यालय का उद्घाटन समिति पदाधिकारियों व सदस्यों ने किया। संघ अध्यक्ष निलेश पगारिया व सचिव जितेन्द्र देशरला ने बताया कि प्रतियोगिता के फार्म सरदारपुरा नेहरू पार्क के पास समृद्धि कॉम्पलेक्स स्थित कार्यालय से सुबह 10 से शाम 6 बजे तक प्राप्त कर वहीं जमा करवा सकते है।

Published on:
02 Jun 2022 10:57 am