जोधपुर

Roadways Free: राजस्थान में 10 जुलाई तक फ्री चलेंगी रोडवेज बसें, जाने कारण

Roadways Free: ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के लिए नि:शुल्क चलेंगीपरीक्षार्थियों के लिए 10 तक चलेंगी नि:शुल्क रोडवेज बसें
less than 1 minute read
Jul 07, 2022
Roadways Free: राजस्थान में 10 जुलाई तक फ्री चलेंगी रोडवेज बसें, जाने कारण
Roadways Free: राजस्थान में 10 जुलाई तक फ्री चलेंगी रोडवेज बसें, जाने कारण

Roadways Free: जोधपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा-2021 व हाउस कीपर भर्ती परीक्षा-2022 परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। परीक्षार्थियों को साधारण व एक्सप्रेस बसों मे परीक्षा केन्द्र आने तथा वापस जाने के लिए निशुल्क बसों का संचालन किया जाएगा।


राजस्थान रोडवेज मुख्यालय ने प्रदेश के सभी आगारों के मुख्य प्रबन्धकों को परीक्षार्थियों को आने व जाने की सुविधा प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त आइडी के आधार पर एक दिन पूर्व व परीक्षा के एक दिन बाद के लिए नि:शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पाबंद किया है। यह बसें शुक्रवार को निशुल्क व परीक्षा के एक दिन बाद यानि रविवार तक निशुल्क चलेगी। परीक्षार्थी के गांव व शहर से परीक्षा केन्द्र तक जाने व वापस आने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं होने पर एक से अधिक कनेक्टिंग बस का उपयोग कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को साधारण व एक्सप्रेस बसों मे परीक्षा केन्द्र आने तथा वापस जाने के लिए निशुल्क बसों का संचालन किया जाएगा।


जिला जज संवर्ग भर्ती के प्रवेश पत्र अपलोड
जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने जिला जज संवर्ग के लिए सीमित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से भर्ती तथा जिला जज संवर्ग के लिए सीधी भर्ती की मुख्य परीक्षा की 23 एवं 24 जुलाई को प्रस्तावित लिखित परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए हैं।


रजिस्ट्रार (परीक्षा) के अनुसार 23 जुलाई को सुबह 9 से 12 बजे तक प्रथम पेपर तथा अपराह्न 3 से छह बजे तक द्वितीय पेपर होगा। इसी तरह अगले दिन 24 जुलाई को सुबह 9 से 12 बजे तक तृतीय पेपर तथा अपराह्न 3 से छह बजे तक चौथा पेपर होगा।

Published on:
07 Jul 2022 07:00 pm