
जोधपुर।
आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्प्लाइज एसोसिएशन की ओर से सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए किया गया मांग सप्ताह आज शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। एसोसिएशन की ओर से जोधपुर आगार के मुख्य प्रबंधक कुलदीप शर्मा को ज्ञापन दिया गया। एसोसिएशन के लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि आगामी दिनों में सेवानिवृत्त व सेवारत कर्मचारियों की बकाया मांगें नहीं मानी जाती है तो 7 फ रवरी को प्रदेश कार्यकारिणी की जयपुर में होने वाली मीटिंग के बाद बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी
कर्मचारियों ने प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व सरकार पर वादाखिलाफ ी का आरोप लगाया। रोडवेज जोधपुर इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बुधाराम डूडी ने बताया कि सरकार को सत्ता में आए 2 साल से अधिक हो गए है, लेकिन अभी तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भुगतान संबंधी मांगें बकाया पड़ी है। धरना प्रदर्शन में केंद्रीय कार्यशाला अध्यक्ष जसवंतसिंह, नरसिंह चौधरी, शांतिस्वरूप, ओमप्रकाश शर्मा सहित कई कर्मचारी शामिल थे।