
जोधपुर।
बनाड़ थानान्तर्गत (Police station Banar) बनाड़ रोड पर निजी अस्पताल (Private hospital) के पास एक युवक ने ट्रक चालक की जेब से बारह हजार रुपए लूट (Robbery with truck driver) लिए और बाइक सवार साथी के साथ भाग गया। सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के आधार पर लुटेरों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार भोपालगढ़ थानान्तर्गत सुरपुरा खुर्द निवासी पप्पूसिंह पुत्र सगतसिंह ट्रक चालक है। गत 28 सितम्बर को वह राजनगर से ट्रक में मार्बल पत्थर भरकर बनाड़ रोड आया था। निजी अस्पताल के पास साइड में ट्रक खड़ी की थी। फिर वह चाय पीने एक दुकान पर चला गया, जहां से वह ट्रक के पास लौटने लगा। इतने में एक व्यक्ति उसके पास आया और जेब में झपट्टा मार 12 हजार रुपए निकाल लिए। फिर वो कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े साथी के साथ बैठकर भाग गया। चालक ने पुलिस को सूचना दी। लूट का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। एसआ सहदेव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।