जोधपुर

RAILWAY—आरपीएफ पशुपालकों को कर रही जागरुक

- जोधपुर रेल मण्डल में पशुधन बचाओ अभियान शुरू
less than 1 minute read
Nov 19, 2020
RAILWAY---आरपीएफ पशुपालकों को कर रही जागरुक
RAILWAY---आरपीएफ पशुपालकों को कर रही जागरुक

जोधपुर।

जोधपुर रेल मण्डल की ओर से पशुधन को रेल दुर्घटना से बचाने के लिए 'पशुधन बचाओ अभियानÓ के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने गुरुवार को जनजागरण अभियान शुरु किया। मण्डल रेल प्रबन्धक सुश्री गीतिका पाण्डेय की पहल पर रेल पटरियों पर ट्रेनों से टकराकर मर जाने या घायल हो जाने वाले पशुओं को बचाने के लिए अभियान शुरू किया गया है।

आरपीएफ ने पशुपालकों को समझाया

आरपीएफ सुपरवाइजर व जवानों ने जनजागरण कार्यक्रम के पहले दिन पशुपालकों व रेल पटरियों के निकट बसी हुई बस्तियों के नागरिकों को अपने पशुओं को रेल पटरियों और उनके आसपास चराने के लिए नहीं लाने के बारे में समझाया। साथ ही, उन्हें पशुधन की रक्षा करने व रेल पटरियों से दूर रखने के लिए आग्रह किया। अभियान में पशुपालकों को आर्थिक नुकसान व संबंधित कानून के प्रावधानों की जानकारी भी दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि पश्चिमी राजस्थान में पानी और खेती की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन जीविका का प्रमुख साधन है।

Published on:
19 Nov 2020 07:02 pm