जोधपुर

जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में रन फॉर फन

Jodhpur Military Station
less than 1 minute read
जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में रन फॉर फन
जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में रन फॉर फन

जोधपुर. सेना की कोणार्क कोर की ओर से जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर रन फ़ॉर फन का आयोजन किया गया।
आधुनिक जीवन शैली में स्वास्थ्य और फिटनेस के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित रन फॉर फन में दो प्रतियोगिताएं रखी गई। दस किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ में सेना के जवान, महिलाएं और बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विभिन्न आयु वर्ग के कुल 525 धावकों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सभी कार्यक्रम का आयोजन जोधपुर मिलिट्री स्टेशन के अंदर किया गया। कार्यक्रम के अंत में जोधपुर सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल समीर कल्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
इससे पहले भारत-पाक के 1971 युद्ध की विजय स्वर्ण जयंती के मौके पर भी जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान हुई दौड़ में सुरक्षा बलों के जवानों के अलावा आम जनता ने भी हिस्सा लिया।

Published on:
27 Jan 2021 08:26 pm