तुरजी का झालरा व गोलनाडी में सचिन पर फिल्माए शॉट..
- विज्ञापन की शूटिंग देखने उमड़े प्रशंसक
जोधपुर . सोलर कंपनी के विज्ञापन की शूटिंग के लिए आए सचिन २ दिन की शूटिंग के बाद हवाई मार्ग से हुए रवाना। फैंस ने जमकर लगाए नारे और एयरपोर्ट पर सचिन के लिए मीडिया और फैंस का रहा जमावड़ा। सचिन ने मीडिया की किसी भी बात का जवाब ना देते हुए सीधे एयरपोर्ट । सोलर कंपनी के विज्ञापन की शूटिंग मंगलवार को दूसरे दिन भी उम्मेद चौक के पास तुरजी के झालरा परिसर एवं मेहरानगढ़ दुर्ग की तलहटी में स्थित गोलनाडी में जारी रही। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेन्दुलकर एवं हांगकांग के कलाकार एनजी वांग और महिला कलाकार एंकी विले पर भी कई सीन शूट किए गए। तुरजी का झालरा परिसर में पहुंचने पर प्रशंसकों ने जोरदार हूटिंग कर स्वागत किया तो सचिन ने भी मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन को स्वीकार किया। स्क्रिप्ट पढऩे के बाद मेकअप मैन ने सचिन के बाल संवारे और कुछ ही देर में शॉट ओके हो गया। सचिन ने शूटिंग स्थल पर कुछ महिला प्रशंसकों के साथ उनके सेल्फी लेने की इच्छा भी पूरी की। विज्ञापन फिल्म की शूटिंग के दौरान सचिन की एक झलक पाने के लिए दूसरे दिन बड़ी संख्या में गोलनाडी मैदान के आसपास के भवनों और छतों पर लोग सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। किला रोड से गुजरने वाले राहगीर और पर्यटक भी सचिन की एक झलक देखने के लिए लालायित नजर आए। गोलनाडी मैदान में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने के कुछ दृश्य शूट किए गए। शूटिंग का पैकअप बुधवार सुबह होगा
'मणिकर्णिकाÓ में गढ़ की प्राचीर पर फिल्माए युद्ध के सीन
जोधपुर. मेहरानगढ़ में फिल्माई जा रही बॉलीवुड के बड़े बजट की एेतिहासिक फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी Ó की शूटिंग में मंगलवार को किले की प्राचीर पर युद्ध के दृश्य फिल्माए गए। मेहरानगढ़ के पश्चिमी ब्रह्मपुरी छोर पर किले की प्राचीर से तलहटी में दुश्मन सेना का जमावड़ा होने के बाद कंगना रनौत , डैनी और अन्य कलाकारों के बीच संवाद शूट किए गए। किले के सूरजपोल के सामने प्राचीर को ढकने के लिए हनुमानजी के चित्र का विशाल कैनवास भी लगाया गया। सीन शूट होने से पूर्व एक्सट्रा कलाकारों को तलवारबाजी का प्रशिक्षण देने के लिए विशेषज्ञों का सहयोग लिया गया। महाराष्ट्रीन वेशभूषा में महिलाओं ने युद्ध के सीन के लिए तलवारबाजी की रिहर्सल की। तलवारबाजी के कुछ दृश्य में कंगना रनौत के बॉडी डबल का भी उपयोग किया गया।