जोधपुर: देचू थाना क्षेत्र में सनराइज पब्लिक स्कूल के पास पानी के हौद में डूबने से 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान जैसलमेर जिले के डेलासर गांव निवासी श्रवण सिंह के रूप में हुई है। वह देचू स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ता था और स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर देचू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से मौत होना मान रही है। हालांकि, छात्र किन परिस्थितियों में हौद तक पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।