जोधपुर

Saffron stole : ड्राई फ्रूट्स की दुकान में चोरों को पसंद आया केसर

- सूखे मेवे की दुकान से केसर के डिब्बे व वर्क के बण्डल चोरी
less than 1 minute read
Sep 24, 2022
Saffron stole : ड्राई फ्रूट्स की दुकान में चोरों को पसंद आया केसर
Saffron stole : ड्राई फ्रूट्स की दुकान में चोरों को पसंद आया केसर

जोधपुर।
भीतरी शहर (Inside city) में कटला बाजार (Katala market) स्थित सूखे मेवे की एक दुकान (Dry fruits shop) में सेंध लगाकर चोरों ने कीमती केसर के डिब्बे, वर्क के बण्डल (Theft in dry fruits shop, stole saffron) चुरा लिए। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों ने दो युवक नजर आए हैं। जिनकी मदद से सदर कोतवाली थाना पुलिस चोरों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार राइकाबाग में क्लब के पास निवासी सौरभ पुत्र शांतिचंद भंसाली की कटला बाजार में मैसर्स राजेन्द्र कुमार अशोक कुमार नाम से सूखे मेवे की दुकान है। गत 21 सितम्बर की मध्यरात्रि चोरों ने मुख्य गेट की जाली तोड़ी और दुकान में घुसे, जहां से केसर के कुछ डिब्बे, रुपए और वर्क के बण्डल गायब थे। वहीं, कुछ अन्य सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का स्विच बंद कर दिया गया था। दुकान मालिक दूसरे दिन दुकान आए तो चोरी का पता लगा। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो दो युवक संदिग्ध नजर आए।
इसी तरह, राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत सुंदर बालाजी कॉलोनी में उम्मेद सागर बांध के पास निवासी लीला पुत्र बंशी बंजारा के मकान से चोरों ने सवा किलो चांदी का कंदोरा, तीस हजार रुपए और दो मोबाइल चुरा लिए।

Published on:
24 Sept 2022 01:23 am