जोधपुर

महाकुंभ के लिए रवाना हुए सैनाचार्य

  सभी श्रद्धालुओं के लिए एक माह तक संचालित होगा अन्न क्षेत्र संत सेवा शिविर
less than 1 minute read
Apr 04, 2021
महाकुंभ के लिए रवाना हुए सैनाचार्य
महाकुंभ के लिए रवाना हुए सैनाचार्य

जोधपुर. अखिल भारतीय सैन भक्ति पीठ के पीठाधीश सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि संतों व अनुयायियों के साथ रविवार को हरिद्वार महाकुंभ के लिए रवाना हुए। सैनाचार्य के प्रतिनिधि रघुवीरसिंह भदावत ने बताया कि हरिद्वार महाकुंभ में सैनाचार्य के सान्निध्य में अन्न क्षेत्र संत सेवा शिविर का संचालन किया जाएगा। सैनाचार्य आश्रम बड़ा उदासीन अखाड़ा घाट के सामने, काली मंदिर एवं बैरागी कैम्प के पास , देवपुर अवतमाल कनखल में संचालित शिविर के दौरान प्रतिदिन आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए आवास व भोजन व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। शहर विधायक मनीषा पंवार, महापौर कुंती देवड़ा, महापौर वनिता सेठ, कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी, जगदीश भाटी सहित श्रद्धालुओं ने सैनाचार्य को कुंभ प्रस्थान करने पर पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं दी। हरिद्वार प्रस्थान से पूर्व सैनाचार्य ने कहा कि महाकुम्भ हरिद्वार में 30 अप्रेल तक आने वाले श्रद्धालुओं को 72 घंटे पहले की कोविड नेगेटिव आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट साथ लाने के अलावा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा ।

Updated on:
04 Apr 2021 11:41 pm
Published on:
04 Apr 2021 11:41 pm