जोधपुर

संत पीपा जयन्ती आज

पूर्व संध्या पर किया दीपदान
less than 1 minute read
Apr 27, 2021
संत पीपा जयन्ती आज
संत पीपा जयन्ती आज

जोधपुर. संत शिरोमणी पीपाजी की 698वीं जयंती मंगलवार को सादगी से मनाई जाएगी। समस्त पीपा क्षत्रिय समाज के लोग अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे। विजय चौक स्थित संत पीपा महाराज के मन्दिर में सुबह 8.30 बजे आरती की जाएगी। मन्दिरों में केवल पुजारियों की ओर से पूजा-अर्चना होगी। जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को घरों में दीपदान किया गया। समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति ट्रस्ट रातानाडा जोधपुर के अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा ने बताया कि कोरोना के कारण जुलूस, भक्ति संध्या, सामूहिक प्रसादी, रक्तदान सहित अन्य सभी कार्यक्रम पहले ही निरस्त किए जा चुके है। पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट मसूरिया के अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान ने बताया कि मंगलवार को मसूरिया स्थित संत की प्रतिमा का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की जाएगी।

पांच दीपक गुरु देव के नाम
देश भर में इस बार गुरु देव संत पीपाजी महाराज की 698वीं जयंती कोरोना गाइड के अनुसार भक्ति भाव के साथ मनाई जा रही है। श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति,सभा,ट्रस्ट, मसूरिया, जोधपुर के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि सब समाज बंधुओ ने मंगलवार सुबह अपने अपने घरों में रह कर पूजा अर्चना की। पीपा जयन्ती की पूर्व संध्या पर भी शाम के समय घरों में पांच दीपक जलाकर कोरोना से सकल विश्व की रक्षा की प्रार्थना की ।