जोधपुर

ROADWAYS–रोडवेजकर्मियों के खाते में 12 को जमा होगा वेतन

- एक-दो दिन में हो सकती है बोनस की घोषणा
less than 1 minute read
Nov 11, 2020
ROADWAYS--रोडवेजकर्मियों के खाते में 12  को  जमा होगा वेतन
ROADWAYS--रोडवेजकर्मियों के खाते में 12 को जमा होगा वेतन

जोधपुर।
राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों को बोनस की घोषणा के बाद रोडवेज मुख्यालय ने कर्मचारियों को अक्टूबर का बकाया वेतन देने का निर्णय किया है। रोडवेज कर्मचारी संगठन एटक के कार्यकारी अध्यक्ष बुद्धाराम डूडी ने बताया कि संगठन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से हुई चर्चा के आधार पर रोडवेज मुख्यालय की ओर से गुरुवार तक सभी कर्मचारियों के खाते में बकाया अक्टूबर माह का वेतन जमा करा दिया जाएगा। इसके अलावा, एक-दो दिन में रोडवेजकर्मियों के बोनस, एक्सगेशिया की घोषणा भी हो सकती है। साथ ही, रिटायर्ड कर्मचारियों का एक माह के भुगतान के बारे में सरकार से राशि प्राप्त होने पर तुरंत मंजूरी दी जाएगी
कार्य बहिष्कार स्थगित
डूडी ने बताया कि वेतन, बोनस आदि की मांग को लेकर रोडवेजकर्मियों ने गुरुवार को एक घंटे कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया था। अब रोडवेज मुख्यालय द्वारा लिखित में मांगें मान लेने से एक घंटे कार्य बहिष्का रद्द करने का निर्णय लिया गया है। सभी कर्मचारी अपने ड्यूटी अनुसार सेवा देंगे।

Updated on:
11 Nov 2020 07:51 pm
Published on:
11 Nov 2020 07:51 pm