जोधपुर

सैलून संचालक कोरोना की चपेट में, एक दर्जन से ज्यादा लोगों के काटे बाल, कई लोग खौफजदा

Salon operator found Corona Positive: जोधपुर जिले के भदवासिया क्षेत्र में एक सैलून संचालक कोरोना संक्रमित ( Salon operator found Corona Positive ) पाया गया। इस सैलून संचालक ( Covid 19 ) ने क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक लोगों के बाल काटे है...
2 min read
May 27, 2020
haircut.jpg

जोधपुर। जोधपुर जिले के भदवासिया क्षेत्र में एक सैलून संचालक कोरोना संक्रमित ( Salon operator found Corona Positive ) पाया गया। इस सैलून संचालक ( Covid 19 ) ने क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक लोगों के बाल काटे है। यही नहीं इस सैलून संचालक ने रिपोर्ट देने के बाद भी लोगों के बाल काटे। ऐसे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

कई लोग खौफजदा
अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सैलून संचालक के पास आए ग्राहकों की सूची मांग रहा है। उन सभी से जुड़े लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री भी ले रहा है। इस सैलून संचालक का सैंपल दो दिन पहले लिया गया था। सैलून संचालक के संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। कई लोग खौफजदा हो गए। संपर्क में आए ग्राहकों के भी स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं।

बता दें कि इन दिनों दूध बेचने वाले, किराणा व्यापारी और सैलून संचालकों के स्वास्थ्य विभाग सैंपल ले रहा है। बाकायदा उन्हें नेगेटिव आने पर 14 दिन के प्रमाण-पत्र भी दे रहा है।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश में मंगलवार को 236 नए मामले सामने आए वहीं 208 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी भी मिल गई। प्रदेश में नए मामलों में जयपुर, सिरोही, उदयपुर व सीकर जिला आगे रहा। उधर, प्रवासियों में भी कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को आए कुल मामलों में से 167 प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। स्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अजमेर में 2, बाड़मेर में 4, भरतपुर में 2, भीलवाड़ा में 9, बीकानेर में 7, चित्तौड़गढ़ में 4, दौसा में 1, धौलपुर में 2, डूंगरपुर में 12, श्रीगंगानगर में 1, जयपुर में 32, झालावाड़ में 12, झुंझुनूं में 5, जोधपुर में 7, कोटा में 10, नागौर में 13, पाली में 23, प्रतापगढ़ में 1, राजसमंद में 11, सवाई माधोपुर में 1, सीकर में 25, सिरोही में 27 तथा उदयपुर में 25 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना से जयपुर में दो तथा राजसमंद में एक मौत दर्ज की गई।

Published on:
27 May 2020 08:25 am