जोधपुर

Sambodhi meditation yoga camp पोस्टर का विमोचन

जोधपुर ( jodhpur news.current news ) . कायलाना रोड स्थित प्रसिद्ध साधना तीर्थ ( Jain news ) संबोधि धाम ( sambodhi dham ) में दिव्य शांति और आनंद की अनुभूति के लिए 25 से 31 दिसंबर तक संबोधि ध्यान योग शिविर ( Sambodhi Meditation Yoga Camp ) का आयोजन होगा।  
less than 1 minute read
Dec 09, 2019
Sambodhi meditation yoga camp poster released
Sambodhi meditation yoga camp poster released

जोधपुर ( jodhpur news.current news ) . कायलाना रोड स्थित प्रसिद्ध साधना तीर्थ ( Jain news ) संबोधि धाम ( sambodhi dham ) में दिव्य शांति और आनंद की अनुभूति के लिए 25 से 31 दिसंबर तक संबोधि ध्यान योग शिविर ( Sambodhi Meditation Yoga Camp ) का आयोजन होगा। शिविर प्रभारी डॉ. शांतिप्रिय सागर ने बताया कि राष्ट्रसंत ललित प्रभ और राष्ट्र संत चंद्रप्रभ महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस सात दिवसीय आवासीय शिविर में जीवन जीने की कला का मार्गदर्शन देने के साथ पावरफुल मेडिटेशन और योग के प्रभावी प्रयोग करवाए जाएंगे।

विमोचन किया

शिविर के पोस्टर का महामंत्री अशोक पारख, स्वरूप चंद बछावत, जेएल राठी, रतन चंद मेहता, पवन मेहता, देवेंद्र गेलड़ा, नेमीचंद जैन, प्रवीण मेहता, रतन मल जैन, हनुमान प्रसाद चौहान, उमेद मल गांधी, सुखराज मेहता, राज रूपचंद मेहता और संतोष गेलड़ा ने विमोचन किया।

मधुरता का प्रस्फुटन

योग प्रभारी योगिता ने बताया कि यह शिविर तन, मन और चेतना को चार्ज करने के लिए वरदान स्वरूप है। शिविर में करवाए गए प्रयोगों से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, बौद्धिक विकास और आध्यात्मिक शक्तियों के जागरण में सहायता मिलेगी। गुस्सा, चिंता, अवसाद जैसे नकारात्मक तत्वों से छुटकारा मिलेगा। व्यवहार और स्वभाव में सरलता और मधुरता का प्रस्फुटन होगा।

नामांकन कर स्वीकृति

शिविर में 18 वर्ष से ऊपर के सभी भाई-बहन भाग ले सकेंगे। पुरुषों को श्वेत वस्त्र और महिलाओं को सादगी युक्त वस्त्र पहनना अनिवार्य होगा। शिविर साधकों के आपसी सहयोग से आयोजित होगा। शिविर में 24 दिसंबर तक पहुंचना अनिवार्य होगा। शिविर में भाग लेने के लिए नामांकन कर स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा।