जोधपुर

सरपंच व साथी पर महिला से कार में सामूहिक बलात्कार का आरोप

- खेत से अपहरण के बाद नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया, श्रीगंगानगर ले गए
less than 1 minute read
Feb 25, 2021
सरपंच व साथी पर महिला से कार में सामूहिक बलात्कार का आरोप
सरपंच व साथी पर महिला से कार में सामूहिक बलात्कार का आरोप,सरपंच व साथी पर महिला से कार में सामूहिक बलात्कार का आरोप,सरपंच व साथी पर महिला से कार में सामूहिक बलात्कार का आरोप

जोधपुर.
जिले के एक गांव में कृषि फार्म से कृषक की पत्नी का बहला-फुसलाकर अपहरण कर कार में सामूहिक बलात्कार किया गया। कृषक ने एक सरपंच व उसके साथी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार कृषक ने पत्नी व मासूम पुत्र का कार में अपहरण कर पत्नी से सामूहिक बलात्कार करने के संबंध में दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। एक युवक सरपंच है। आरोप है कि गत 15 फरवरी को दोनों व्यक्ति खेत आए और महिला व पुत्र को बहला-फुसलाकर कार में ले गए। वे शहर आए और सूनसान स्थान की तरफ निकले। इस दौरान रास्ते में महिला को नशीला पदार्थ खिलाया। बेहोशी छाने पर दोनों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। बाद में एक युवक उसे डरा-धमकाकर श्रीगंगानगर ले गया, जहां भी उसके साथ कई बार बलात्कार किया। फिर उसे छोड़ दिया। वह खेत पहुंची और पति व परिजन को सूचना दी। तब पति थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया।

Published on:
25 Feb 2021 12:06 am