
जोधपुर।
संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लूणी का अचानक निरीक्षण किया व व्यवस्थाएं देखी। भामाशाह के सहयोग से स्थापित होने वाले ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। डॉक्टर दिनेश सोनी से कार्य की प्रगति जानी। जल्द ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण शुरू करने की बात कही।
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल लूणी में बनाए गए कोविड सेन्टर का अवलोकन किया। वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उपखंड अधिकारी गोपाल परिहार ने जानकारी दी। साथ् ही उन्होंने डोर टू डोर सर्वे और मेडिकल किट वितरण की भी जानकारी ली। आशा कार्यकर्ता श्रीमती कमला पटेल से बातचीत कर मेडिकल किट वितरण के बारे में पूछा। एक मरीज सोनाराम से भी बातचीत की और अनुभव जाने।
पीइइओ, बीएलओ व ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस
निरीक्षण के दौरान पीइइओ, बीएलओ व ग्राम विकास अधिकारी के नहीं मिलने पर उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए व 3 दिन में जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। कोरोना ड्यूटी में लगे कर्मचारी के बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोडऩे के निर्देश दिए।