जोधपुर

सवाई माधोपुर के युवक ने फेंका था शिक्षिका पर तेजाब !

- संदिग्ध आरोपी हिरासत में
less than 1 minute read
Sawai Madhopur's youth thrown acid on the teacher
सवाई माधोपुर के युवक ने फेंका था शिक्षिका पर तेजाब !

जोधपुर. जिले के देचू थाना क्षेत्र में चामूं गांव के पास गत दिनों दो शिक्षिकाओं पर तेजाब फेंकने वाले संदिग्ध युवक को सवाई माधोपुर में पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार गत 11 अप्रेल को मूलत: गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) हाल चामूं निवासी अर्चना मीणा पर बाइक सवार युवक ने तेजाब से हमला किया था। मोपेड चला रही हेमलता मीणा पर भी तेजाब गिरा था। मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीक के आधार पर पुलिस को एक बाहरी युवक पर संदेह हुआ जो वारदात के दौरान चामूं व आस-पास मौजूद था, लेकिन वारदात के बाद गायब हो गया था। उसकी तलाश में सवाई माधोपुर गई पुलिस टीम ने कुछ जगह दबिश देकर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पुलिस ने फिलहाल आरोपी के पकड़ में आने की पुष्टि नहीं की है।

आपसी विवाद की आशंका
चामूं क्षेत्र में प्रहलादपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अर्चना मीणा को गत फरवरी में ही नियुक्ति मिली थी। जबकि हेमलता मीणा गत वर्ष अक्टूबर में नियुक्त हुई थी। हमले को लेकर दोनों शिक्षिकाओं ने किसी पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया था। अब हमलावर के सवाईमाधोपुर का निकलने पर पुलिस को आशंका है कि आपसी विवाद के चलते हमला किया गया होगा। हमलावर की गिरफ्तारी के बाद कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Published on:
21 Apr 2019 01:26 am