जोधपुर

स्काउट गाइड सचेत रहकर अपने कर्तव्य निभाए

- स्काउट गाइड की जिला स्तरीय मूल्यांकन बैठक
less than 1 minute read
May 07, 2021
स्काउट गाइड सचेत रहकर अपने कर्तव्य निभाए
स्काउट गाइड सचेत रहकर अपने कर्तव्य निभाए

जोधपुर।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जोधपुर की जिला मूल्यांकन व सेवा योजना समिति की बैठक शुक्रवार को ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी बीआर खीचड़ ने की व मुख्य अतिथि सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोददत्त जोशी थे। जिला कमिश्नर स्काउट व जिला शिक्षा अधिकारी बीआर खीचड़ ने कोविड.19 के चलते संगठन की उपलब्धियों के प्रति संतोष व्यक्त कहा । उन्होंने स्काउट गाइड को सचेत होकर अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रेरित किया। सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोददत्त जोशी ने कहा कि संगठन के सभी सदस्य वैश्विक कोरोना महामारी संक्रमण के चलते पहली प्राथमिकता में स्वयं को स्वस्थ और सुरक्षित रखते हुए अपने स्थानीय क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान कर जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को सहयोग करें। सीओ स्काउट छतरसिंह पिडियार व सीओ गाइड सुयश लोढा के निर्देशन में आयोजित इस वेबीनार में जोधपुर जिले के 13 स्थानीय संघों के स्काउटर गाइडर प्रतिनिधियों सहित 46 पदाधिकारियों ने भाग लिया। वेबीनार में स्थानीय संघ सचिवों ने सत्र 2020-21 के प्रस्तुत रिपोर्ट प्रतिवेदनों की समीक्षा की।

Published on:
07 May 2021 08:06 pm