जोधपुर

जोधपुर सेंट्रल जेल में जन्मदिन मनाने की फोटो वायरल होने के बाद मोबाइल बरामदगी के लिए छापेमारी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sep 02, 2018
search for mobile in Jodhpur central jail
search for mobile in Jodhpur central jail

जोधपुर। शास्त्रीनगर में मॉल के बाहर हिस्ट्रीशीटर दिनेश बम्बानी पर फायरिंग के आरोपी ने जेल में जन्मदिन का केक काटा। शुक्रवार को आयोजित पार्टी का यह फोटो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हो गया। जेल प्रशासन ने जेल मैन्युअल के तहत केक ले जाने की अनुमति देना स्वीकार किया, लेकिन मोबाइल से फोटो खींचकर वायरल करने के संबंध में जांच कराने की बात कहीं नहीं है। जेल प्रशासन ने मोबाइल बरामद करने के लिए सघन तलाशी ले रही है। साथ ही बंदियों से भी पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार लाखों रुपए लेन-देन के विवाद में गत वर्ष हिस्ट्रीशीटर दिनेश बंबानी पर शास्त्रीनगर में मॉल के बाहर गोली चलाई गई थी। पुलिस ने बालेसर थानान्तर्गत भाटेलाई पुरोहितान गांव निवासी राकेश मांजू को गिरफ्तार किया था। जो अभी तक जेल में है। राकेश ने शुक्रवार शाम जेल में अपना जन्मदिन मनाया। इसके लिए जेल प्रशासन की अनुमति से बकायदा केक भी मंगवाया गया। केक काटने के दौरान बड़ी संख्या में बंदी शामिल हुए। जिनमें राकेश मांजू के अलावा, भंवरीदेवी प्रकरण के आरोपी कैलाश जाखड़, दिनेश विश्नोई और लूनी के पूर्व विधायक का भाई परसराम विश्नोई भी शामिल है।


जेल अधीक्षक कैलाश त्रिवेदी का कहना है कि जन्मदिन पार्टी मनाने की फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। जेल मैन्युअल के तहत मिठाई की इजाजत है, लेकिन मोबाइल से फोटो खींचना व वायरल करना अपराध है। जांच कर कार्रवाई होगी। मोबाइल की बरामदगी के लिए जेल में तलाशी चल रही है बंदियों से भी पूछताछ की जा रही है।

शम्भुदयाल जारी कर चुका है जेल से वीडियो
राजसमन्द जिले में एक व्यक्ति को जिन्दा जलाने का लाइव वीडियो बनाने के आरोपी शम्भुदयाल ने कुछ माह पहले जोधपुर जेल से वीडियो तक वायरल कर दिए थे। जिसको लेकर देशभर में खलबली मच गई थी।


जेलर की हत्या तक हो चुकी है जेल में
देश की सबसे सुरक्षित जेलों में शुमार जोधपुर सेन्ट्रल जेल में वर्ष 2010 में जेलर भारत भूषण भट्ट की चाकू घोंपकर हत्या तक हो चुकी है। जेलर कुर्सी पर बैठकर बंदियों की हाजिरी ले रहा था तब एक कैदी ने गले में चाकू घोंप दिया था।

Published on:
02 Sept 2018 04:08 pm