जोधपुर

दूसरे चरण में आठ पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान कल

- आज मतदान दलों की रवानगी
less than 1 minute read
Aug 28, 2021
दूसरे चरण में आठ पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान कल
दूसरे चरण में आठ पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान कल

जोधपुर। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के आम चुनाव के दूसरे चरण में रविवार को आठ पंचायत समिति क्षेत्रों में सुबह 7.30 से शाम 5.30 तक मतदान होगा। मतदान दलों की रवानगी शनिवार को राजकीय पॉलोटेक्निक कॉलेज से होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक महिला महाविद्यालय से शेरगढ, राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पुरुष से लोहावट, राजकीय पॉलिटेक्निक महावि़द्यालय (टीटीएलआरडीसी) से बापिणी, राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (टीटीएलआरडीसी) टेन्ट राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पुरूष से आउ, राजकीय पॉलिटेक्निक महावि़द्यालय महिला से देचू के लिए मतदान दल रवाना होंगे। दोपहर एक बजे राजकीय पॉलिटेक्निक महावि़द्यालय पुरूष से बालेसर, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज महिला से सेखाला व राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (टीटीएलआरडीसी) से पंचायत समिति चामू के लिए मतदान दल रवाना होंगे।
शेरगढ के 113, बालेसर के 143, सेखाला के लिए 72, चामू के 70, लोहावट के 129, बापिणी के 66, आउ के 71 व पंचायत समिति देचू क्षेत्र के 103 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के आम चुनाव के दूसरे चरण में रविवार को आठ पंचायत समिति क्षेत्रों में सुबह 7.30 से शाम 5.30 तक मतदान होगा।

Updated on:
28 Aug 2021 07:59 pm
Published on:
28 Aug 2021 07:59 pm