जोधपुर

पुलिस के लिए चुनाव व मेले में चुनौती बनी सुरक्षा व्यवस्था

- पुलिस का अधिकांश जाब्ता पंचायत चुनाव में व्यस्त- मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्ड का आसरा
less than 1 minute read
Aug 30, 2021
पुलिस के लिए चुनाव व मेले में चुनौती बनी सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस के लिए चुनाव व मेले में चुनौती बनी सुरक्षा व्यवस्था

जोधपुर. जिले में पंचायत चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं। अंतिम चरण में चुनाव होने बाकी हैं। दूसरे में जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में छह हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट से भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की भी ग्रामीण क्षेत्र में ड्यूटी लगाई गई। एेसे में बाबा रामदेव मेले में आने वाले जातरुओं और पंचायत चुनाव के बीच कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

थानों से जवानों को चुनावी ड्यूटी में लगाया
जोधपुर जिले में २६ व २९ अगस्त और एक सितम्बर को पंचायत चुनाव रखे गए थे। दो चरण में वोट हो चुके हैं। दूसरे चरण के सभी मतदान ग्रामीण पुलिस के क्षेत्र में थे। इनमें कई मतदान बूथ संवेदनशील व अतिसंवेदनशील थे। एेसे में छह हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इनमें जोधपुर कमिश्नरेट से भी पुलिस भेजी गई थी। पुलिस लाइन के अलावा थानों से अधिकारी व जवानों की ड्यूटी चुनाव में लगी।

अतिरिक्त जाब्ता निकाला, होमगार्ड मिले
राज्य सरकार की ओर से पिछले कुछ समय से होमगार्ड की स्वीकृति नहीं मिल रही है। पुलिस बल के चुनावी ड्यूटी में व्यस्त होने व रामदेव मेला होने की वजह से पुलिस कमिश्नरेट को कुछ होमगार्ड स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, ऑफिस व अन्य जगहों से पुलिसकर्मियों को निकालकर ड्यूटी लगाई जा रही है।

Published on:
30 Aug 2021 03:30 pm