जोधपुर

इस बार हस्तशिल्प उत्सव में नहीं होंगे संगोष्ठी व परिचर्चा का आयोजन

चबुतरा मैदान में होगा पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव
less than 1 minute read
Feb 24, 2021
इस बार हस्तशिल्प उत्सव में नहीं होंगे संगोष्ठी व परिचर्चा का आयोजन
इस बार हस्तशिल्प उत्सव में नहीं होंगे संगोष्ठी व परिचर्चा का आयोजन

जोधपुर। रावण का चबुतरा मैदान में 11 मार्च से होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव आयोजन को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर एमएल नेहरा की अध्यक्षता में जिला उद्योग केन्द्र में बैठक आयोजित हुई। चबुतरा मैदान में होगा पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव अतिरिक्त जिला कलक्टर नेहरा ने बताया कि उत्सव के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करते हुए आयोजन समिति द्वारा आयोजन किया जाएगा। उत्सव संयोजक सुनील परिहार ने कहा कि इस वर्ष उत्सव के दौरान संगोष्ठियों, परिचर्चाओं आदि का आयोजन नहीं किया जाएगा। उत्सव में करीब 500 स्टॉल्स लगाई जाएगी व मंदी के दौर को देखते हुए स्टॉल्स आवंटन की दरों में भी कमी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में एमआईए के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा, सचिव निलेश संचेती, विभागीय अधिकारी व उद्यमी उपस्थित थे। रावण का चबुतरा मैदान में 11 मार्च से होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव आयोजन को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर एमएल नेहरा की अध्यक्षता में जिला उद्योग केन्द्र में बैठक आयोजित हुई।

Updated on:
24 Feb 2021 02:16 pm
Published on:
24 Feb 2021 02:16 pm