
जोधपुर।
सोशल मीडिया पर सक्रिय ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) गिरोह ने चिकनी-चुपड़ी बातें करने के बाद अश्लील फोटो व वीडियो दिखा आइआइटी के एक छात्र को जाल में फंसा (Blackmailing to IIT Student) लिया और ब्लैकमेल कर 1.35 लाख रुपए वसूल (1.35 Lakh Rs blackmailed to IIT student) कर लिए। ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्र करवड़ थाने पहुंचा और ब्लैकमेलिंग व आइटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि आइआइटी (IIT) के एक छात्र ने ब्लैकमेलिंग कर 1.35 लाख रुपए वसूलने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि गत दिनों सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति ने सम्पर्क किया गया था। कथित युवती के अश्लील फोटो व वीडियो दिखाए गए थे। इनके झांसे में आकर छात्र ने वीडियो कॉल किया था। जिसे ठग गिरोह ने रिकॉर्ड कर लिया था। उसे वायरल करने की धमकी देकर छात्र से रुपए मांगने शुरू कर दिए गए थे। दबाव में आकर छात्र ने अलग-अलग किस्तों में करीब 1.35 लाख रुपए जमा करवा दिए। गिरोह की डिमाण्ड समाप्त न होने पर छात्र मानसिक परेशान हो गया और पुलिस की मदद लेकर मामला दर्ज कराया।
सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि छात्र से रुपए ऐंठने का मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।