जोधपुर

जेएनवीयू: एसएफआई ने किया प्रदर्शन

jodhpur news - जेएनयू दिल्ली में मारपीट के विरोध में जताया रोष
less than 1 minute read
जेएनवीयू: एसएफआई ने किया प्रदर्शन
जेएनवीयू: एसएफआई ने किया प्रदर्शन


जोधपुर. पिछले दिनों दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ हुई मारपीट और झगड़े के विरोध में बुधवार को यहां जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) के नया परिसर के बाहर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रकट किया। एसएफआई ने प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों से कक्षाओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया और जेएनयू के विद्यार्थियों का साथ देने की बात कही।

एसएफआई की जेएनवीयू इकाई के सचिव राकेश गुर्जर व जिला सह संयोजक अनुज परिहार ने बताया कि सरकारी तंत्र में फैली अव्यवस्था के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है। जेएनवीयू मुख्य द्वार पर हुई सभा को संबोधित करते हुए एसएफआई के प्रदेश उपाध्यक्ष एचआर भाटी ने कहा कि जेएनयू में किया गया हमला सुनियोजित षडयंत्र का हिस्सा था जो केंद्र सरकार के इशारे पर अंजाम दिया गया। जेएनयू का विद्यार्थी अकेला नहीं है पूरे देश का विद्यार्थी उनके साथ खड़ा है।

Published on:
08 Jan 2020 07:20 pm