जोधपुर

Sindhi society  के प्रेरणास्रोत श्याम बालानी को श्रद्धा से याद किया

जोधपुर.सिन्धी समाज ( Sindhi society ) के प्रेरणा स्रोत श्याम बालानी ( Shyam Balani ) को श्रद्धा से याद किया गया। इस मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।      
less than 1 minute read
Nov 20, 2019
Shyam Balani, the inspiration of Sindhi society, remembered with reverence
Shyam Balani, the inspiration of Sindhi society, remembered with reverence

जोधपुर.सिन्धी समाज ( Sindhi society ) के प्रेरणा स्रोत श्याम बालानी ( Shyam Balani ) को श्रद्धा से याद किया गया। इस मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। सिन्धी यूथ वेलफेयर सोसाइटी ( The Sindhi Youth Welfare Society ) ने चौैपासनी हाउसिंग बोर्ड 11 सेक्टर स्थित सोसाइटी के कार्यालय मे संस्थापक श्याम बालानी की 35 वी पुण्य तिथि ( death anniversary ) पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सचिव डी.के.परयानी ने बताया कि किस तरह 1971 मे 5 संस्थापक सदस्यो के साथ बालानी ने संस्था की स्थापना कर समाज के लिए विभिन्न उपयोगी कार्यों की शुरुआत की। यह उनके बताए हुए आदर्शों पर चलते हुए जोधपुर की एक आदर्श संस्था बनी है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेम थदाानी ने भी सम्बोधित किया। श्रद्धांजलि सभा में महासचिव भगवान शिवलानी, संस्थापक उपाध्यक्ष गिरधारी पारदासानी, उपाध्यक्ष नरेन्द्र लोकवानी, आर.के. बालानी, भगवान फु लवानी, गुरुमुख रेलवानी, हरीश लखानी, रमेश झामनानी, डा. तेजूराम तुलसानी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Updated on:
20 Nov 2019 07:04 pm
Published on:
20 Nov 2019 07:04 pm