
Gold Silver Price : जोधपुर. दीपावली और धनतेरस से ठीक पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट ने सर्राफा बाजार का गणित बदल दिया है। साल की शुरुआत में रेकॉर्ड ऊंचाई छूने वाली चांदी अब करीब 1.80 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। वहीं, सोना भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 50 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक नीचे आ चुका है। महंगे भावों के चलते खरीदारी टाल रहे ग्राहकों को अब कीमतों में आई नरमी ने बाजार का रुख करने का मौका दिया है। नवरात्र से दीपावली तक देश में सोने-चांदी की सबसे ज्यादा खरीदारी होती हैं। ऐसे में त्योहारों के बीच भावों में आई गिरावट से सराफा कारोबारियों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
चांदी की कीमतों में गिरावट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जनवरी में इसका भाव करीब 4.25 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया था, जो एक नवंबर को गिरकर करीब 1,80,590 रुपए रह गया। यानी रिकॉर्ड स्तर से 55 फीसदी से ज्यादा की गिरावट। अक्टूबर में करीब 2.55 लाख रुपए प्रति किलो चल रही चांदी महज एक महीने में करीब 75 हजार रुपए सस्ती हो गई। हालांकि हाल के निचले स्तर 1.80 लाख रुपए से उबरकर चांदी फिर 1.85 लाख रुपए के आस-पास पहुंची है। सोना भी करीब 1.92 लाख रुपए के उच्चतम स्तर से गिरकर 1,40,800 रुपए के निचले स्तर तक पहुंचा और फिलहाल करीब 1,41,200 रुपए चल रहा है।
माह - भाव प्रति किलो
जनवरी- 4.25 लाख रुपए का रेकॉर्ड स्तर
फरवरी- 2.96 लाख
मार्च- 2.85 लाख रुपए
अप्रैल- 2.66 लाख रुपए
मई- 3.23 लाख रुपए
जून - 2.74 लाख रुपए
जुलाई- 2.24 लाख रुपए
अगस्त- 2.53 लाख रुपए
सितंबर- 2.45 लाख रुपए
अक्टूबर- 2.55 लाख रुपए
1 नवंबर को 1.80 लाख रुपए।
सोने-चांदी की कीमतों में इस गिरावट का असर जोधपुर के सराफा कारोबार पर भी दिखाई दे 1000 से 1200 दुकानें है और 50 रहा है। शहर में छोटी-बड़ी करीब हजार से अधिक कारीगर इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। स्वर्णकार समाज की बड़ी आबादी की आजीविका भी इसी व्यवसाय पर निर्भर है। लंबे समय तक ऊंचे भावों के कारण खरीदारी में आई सुस्ती के बाद अब ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ने लगी है। धनतेरस और दीपावली पर मांग बढ़ने की उम्मीद के बीच बाजार को अच्छे कारोबार की आस है।
सोने-चांदी की भाव में भारी कमी से आने वाले दीपावली व शादी ब्याह की सीजन को देखते हुए ग्राहकी की बढ़ने की बहुत संभावना है। अभी अच्छा समय है, निवेशकों व ग्राहकों को सोना चांदी खरीदने का भाव इससे नीचे जाने की संभावना नहीं के बराबर है।
कमल सर्राफ, सर्राफा व्यवसायी
चांदी में इतनी बड़ी गिरावट की संभावना कम थी। आने वाले कुछ वर्षों में चांदी अपने पुराने उच्चतम स्तर को फिर पार कर सकती है। हालांकि फिलहाल बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है और कीमतों में थोड़ी और नरमी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
नवीन सोनी, प्रदेश अध्यक्ष, इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन, राजस्थान
1- राहत मिली कीमतों में गिरावट से अब बजट में सोना-चांदी खरीदना आसान हुआ है। धनतेरस पर खरीदारी अच्छी करेंगे।
बिन्दु टाक
2- लंबे समय से भाव कम होने का इंतजार कर रहे थे। अब कीमतें राहत देने वाली हैं, इसलिए त्योहार पर गहने खरीदेंगे।
पूनम व्यास