जोधपुर

अजय की गायिकी में डूबी ऐ री सखी गीत को सुन झूम उठेंगे आप, यश शर्मा ने गिटार पर दिया है साथ

भारतीय शास्त्रीय और लोक गीत व संगीत को बढ़ावा देने और युवाओं में इसके प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से कुछ समय पहले वेब सीरीज की शुरुआत की गई थी। इसमें जोधपुर के युवा कलाकार अपने साथियों के साथ विभिन्न रागों व परंपरागत गीतों को राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम के दर्शकों के लिए प्रस्तुत कर रहे हैं।
2 min read
singer ajay purohit latest song ai ri sakhi with guitarist yash sharma
अजय की गायिकी में डूबी ऐ री सखी गीत को सुन झूम उठेंगे आप, यश शर्मा ने गिटार पर दिया है साथ

जोधपुर. भारतीय शास्त्रीय और लोक गीत व संगीत को बढ़ावा देने और युवाओं में इसके प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से कुछ समय पहले वेब सीरीज की शुरुआत की गई थी। इसमें जोधपुर के युवा कलाकार अपने साथियों के साथ विभिन्न रागों व परंपरागत गीतों को राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम के दर्शकों के लिए प्रस्तुत कर रहे हैं। भीतरी शहर के युवा गायक और संगीतकार अजय पुरोहित पारंपरिक व आधुनिक वाद्य यंत्रों के साथ विभिन्न रागों-गीतों का गायन कर रहे हैं। आज के इस वीडियो में अजय ने ऐ री सखी गीत से मारवाड़ की संस्कृति को प्रस्तुत किया है। इस वीडियो में गिटार वादन यश शर्मा ने किया है।

अजय पुरोहित : एक परिचय
जोधपुर के युवा कलाकार अजय शास्त्रीय गीत-संगीत के साथ लोक व पारंपरिक शैलियों को बढ़ावा दे रहे हैं। अजय पुरोहित ने अपनी संगीत की यात्रा महज पांच साल की उम्र शुरू की और आज वे नामी संगीतज्ञ व गायकों के साथ गा-बजा चुके हैं। अपनी दादी मोहनकोर से प्रेरित अजय ने पंडित सतीश बोहरा के निर्देशन में संगीत की शिक्षा ग्रहण की है और अपने नाना व शहर के प्रख्यात कलाकार गुरु गोविंद कल्ला से लोक व पारंपरिक संगीत की बारीकियां सीखीं। प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज से प्रभाकर (संगीत में स्नातक) अजय सिविल इंजीनियर भी हैं। अजय जोधपुर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। उन्होंने प्रख्यात संगीतज्ञ ओपी व्यास, श्याम कुमार बोहरा, किशोर जेठवा, सरिता जोशी, अनुराधा कल्ला और सौदामिनी वैंकटेश के साथ गायन किया है। साथ ही टीवी पर प्रसारित होने वाले धार्मिक चैनल के लिए भी गा चुके हैं। हारमोनियम पर महारत अजय कई एकल प्रस्तुतियां देते आए हैं। जयपुर फिल्म क्लब की ओर से सराही जा चुकी व लक्ष्य पुरोहित द्वारा निर्देशित शॉर्ट मूवी अभ्र: में संगीत दिया है। किशोर कुमार उनके पसंदीदा गायक हैं और श्याम कुमार बोहरा व भूरेखान का संगीत उनहे बेहतरीन लगता है।

Updated on:
04 Jan 2020 03:02 pm
Published on:
04 Jan 2020 03:01 pm