
जोधपुर.
देवनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार अल-सुबह मसूरिया नट बस्ती में दबिश देकर छह सौ लीटर वॉश नष्ट की। हथकढ शराब जब्त कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि अवैध व हथकड़ शराब बनाकर बेचने वालों के खिलाफ लगाम के उद्देश्य से नट बस्ती में अल-सुबह दबिश दी गईं। अवैध शराब बनाने वालों के संभावित ठिकानों की तलाशी ली गई। अलग-अलग जगहों से छह सौ से सात लीटर वॉश नष्ट की गई। वहीं, तीन जगहों से अवैध हथकड़ शराब के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।
पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के ठिकानों की भी तलाशी ली, लेकिन अवैध शराब बरामद नहीं हो पाई।
चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, एक गिरफ्तार
देवनगर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बाड़मेर जिले के सिणधरी थानान्तर्गत भूका भगतसिंह गांव निवासी बाबूलाल पुत्र पोकरराम जाट को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से चोरी की बाइक बरामद की गई। उससे अन्य वाहन चोरियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।