जोधपुर

Drugs : अधिकारियों को टक्कर मार तस्करों ने एक कार भगाई, दूसरी में मिला डोडा पोस्त

- कार से 155 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार- एनसीबी (NCB) अधिकारियों को टक्कर मार तस्करों की एक अन्य कार फरार- तीन अधिकारी घायल (NCB"s 3 officers injured)
less than 1 minute read
Apr 15, 2022
Drugs : अधिकारियों को टक्कर मार तस्करों ने एक कार भगाई, दूसरी में मिला डोडा पोस्त
Drugs : अधिकारियों को टक्कर मार तस्करों ने एक कार भगाई, दूसरी में मिला डोडा पोस्त

जोधपुर।
नारकाेटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) (NCB) जोधपुर ने अजमेर जिले के किशनगढ़ (Kishangarh) में नाकाबंदी कर एक कार से 155.490 किलो डोडा पोस्त जब्त (155 kg poppy straw seized from a car) कर चालक को गिरफ्तार (Driver arrested in Drugs smuggling) किया। कार्रवाई के दौरान तस्कर एनसीबी अधिकारियों (Smuggler hits NCB officers for escape) को टक्कर मार एक अन्य कार भगा ले गए। तीन अधिकारी घायल हुए हैं।
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक एसडी जम्बोटकर ने बताया कि भीलवाड़ा (Bhilwara) से मादक पदार्थ (Drugs) से भरी दो कारों के बिगोद (Bigod) से कोटड़ी (Kotari) जाने की सूचना मिली। तस्दीक के बाद सूचना के पुख्ता होने पर एनसीबी जोधपुर ने नाकाबंदी कराई। अजमेर के किशनगढ़ (Kishangarh) क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एनसीबी ने दो कारें रुकवाई।तलाशी लेने पर एक कार में डोडा पोस्त से भरे प्लास्टिक के सात कट्टे नजर आए। जिनमें 155.490 किलो डोडा पोस्त भरा था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ब्यूरो ने डोडा पोस्त व कार जब्त की। साथ ही अजमेर में बिजयनगर निवासी चालक अनिल कुमार सैन को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ व जांच में सामने आया कि आरोपी यह मादक पदार्थ भीलवाड़ा के बिगोद से लेकर आ रहा था और जोधपुर व बाड़मेर के कोटड़ी में आपूर्ति देनी थी।मादक पदार्थ भेजने व सप्लाई लेने वालों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
वाहन व अधिकारियों को टक्कर मार दूसरी कार भगाई
एक कार में डोडा पोस्त मिलने पर एनसीबी अधिकारी व जवान कार्रवाई में व्यस्त हो गए। इतने में दूसरी कार के चालक ने कार स्टार्ट की और एनसीबी के वाहन व आस-पास की सम्पत्तियों को टक्कर मार भगाने लगा। एनसीबी अधिकारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने उन्हें भी टक्कर मार दी। एनसीबी के तीन अधिकारी घायल हो गए। जिन्हें नजदीक के प्राथमिक अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया।

Updated on:
15 Apr 2022 06:35 pm
Published on:
15 Apr 2022 06:35 pm