जोधपुर

डोडा पोस्त से भरी एसयूवी पलटी तो फायर कर भागे तस्कर

- 65 कट्टों में भरा नौ क्विंटल डोडा पोस्त जब्त, लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो हवाई फायर किए
less than 1 minute read
Nov 25, 2020
डोडा पोस्त से भरी एसयूवी पलटी तो फायर कर भागे तस्कर
डोडा पोस्त से भरी एसयूवी पलटी तो फायर कर भागे तस्कर

जोधपुर.
झालामण्ड से डांगियावास बाइपास पर गोरा होटल चौराहे के पास बुधवार तड़के कार के सामने आने से डोडा पोस्त से भरी एसयूवी के पलटने से तस्कर आस-पास के लोगों पर हवाई फायर कर पैदल भाग गए। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने एसयूवी से 65 कट्टों में भरा नौ क्विंटल डोडा पोस्त जब्त कर तस्करों की तलाश शुरू की।
आस-पास के लोगों की सूचना पर गश्त कर रही कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अन्य अधिकारी वहां आए और आस-पास के क्षेत्र में तस्करों की तलाश के प्रयास शुरू करवाए। एसयूवी से 65 कट्टों में भरा करीब नौ क्विंटल डोडा पोस्त जब्त किया गया। अज्ञात तस्करों के खिलाफ कुड़ी भगतासनी थाने में जानलेवा हमला व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कार में मिले सुराग के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमें तस्करों की तलाश के प्रयास कर रही है। शाम को पुलिस कमिश्नर जोस मोहन, पुलिस उपायुक्त आलोक श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

Updated on:
25 Nov 2020 07:22 pm
Published on:
25 Nov 2020 07:22 pm