जोधपुर

सर्जिकल स्ट्राइक वर्षगांठ पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, पहली को भूलकर दूसरी वर्षगांठ ही क्यों मनाई, पढ़ें पूरी खबर

-वर्षगांठ के आयोजन पर खड़े किए सवाल, तरह-तरह की प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर छिड़ा वार
2 min read
Sep 28, 2018
Social Strike anniversary on social media debate
सर्जिकल स्ट्राइक वर्षगांठ पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, पहली को भूलकर दूसरी वर्षगांठ ही क्यों मनाई, पढ़ें पूरी खबर

जोधपुर.
सर्जिकल स्ट्राइक की पहली वर्षगांठ तो नहीं मनाई, लेकिन जोधपुर स्थित एयरबेस पर सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। दूसरी वर्षगांठ आयोजन को लोग चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि सेना के लिए ऐसे कार्यक्रम वीरता व पराक्रम का उत्सव है, लेकिन राजनैतिक दल ऐसे आयोजन को राजनीति से जोड़कर अलग मायने जरूर निकालते हैं। पीएम मोदी की ओर से दूसरी वर्षगांठ पर प्रदर्शनी का उद्घाटन व अन्य कार्यक्रम को अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई के तरह के कमेंट आ रहे हैं। कुछ प्रतिक्रिया ऐसी भी मिल रही है कि पीएम मोदी ने जोधपुर में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वषगांठ मनाकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है।


गौरतलब है कि दूसरी सालगिरह के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही प्रदर्शनी पराक्रम पर्व का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर के कोर्णाक स्टेडियम में किया। यहां पहुंचने पर उन्होंने सलामी लेते हुए प्रदर्शनी की शुरुआत की। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद वे सेनाअध्यक्षों की बैठक में भाग लेने के लिए निकल पड़े। इससे पूर्व इसके बाद वे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्णाक युद्ध स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कोणार्क वॉर मेमोरियल पर मोदी ने 1965 व 1971 के युद्धवीरों को पुष्पचक्र भेंट कर वहां की विजिट्र्स बुक में भी अपने हस्ताक्षर भी किए। वहीं मोदी के एयरपोर्ट पर पहुंचने पर राज्य की सीएम वसुंधरा राजे ने अगवानी की थी। इस दौरान मंत्री शेखावत ने भी पीएम का स्वागत किया। जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर पीएम मोदी ने विजिट्र्स बुक में हस्ताक्षर किए।


पीएम मोदी जोधपुर में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह के मौके पर आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ जवानों का हौसला बढ़ाएंगे। यह पहला मौका है, जब तीनों सेना अध्यक्ष जोधपुर में एक साथ नजर आएंगे। उनके साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे भी मौजूद रहेंगे।


कमाण्डर कॉन्फ्रेंस के लिए पहली बार एयरफोर्स बेस का चुनाव किया गया है। पश्चिमी सीमा के सबसे बड़े जोधपुर एयरबेस का इसके लिए चयन होना कई मायनों में महत्वपूर्ण है। कॉन्फ्रेंस में एयरफोर्स से जुड़े मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की संभावना है। वायुसेना के लिए राफेल विमान की खरीद, हाल में थल सेना के लिए खरीदे गए हथियार, दक्षिणी चीन सागर व श्रीलंका तक चीनी घुसपैठ, कश्मीर में राज्यपाल शासन के बाद के वहां के हालात पर चर्चा हो सकती है।

आम जनता भी आज देख सकेंगे प्रदर्शनी
लांसर चौराहा स्थित कोणार्क स्टेडियम में आर्मी की तीन दिवसीय प्रदर्शनी को शुक्रवार से ही आम जनता देख सकेगी। दर्शक शुक्रवार अपराह्न 4 से सात बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर पाएंगे। शनिवार को प्रदर्शनी अवलोकन का समय सुबह 9 से दोपहर 12 और अपराह्न 4 से शाम 7 बजे तक रहेगा। रविवार को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शनी देख पाएंगे।


एसपीजी ने संभाली पीएम की सुरक्षा व्यवस्था
प्रधानमंत्री की जोधपुर यात्रा को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप एसपीजी ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। ग्रुप के अधिकारियों ने वायुसेना, सेना और पुलिस के साथ मिलकर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा इंतजाम जांचे। उधरए पुलिस ने भी एयरपोर्ट व कार्यक्रम स्थल के आस.पास के इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस के साथ ही रेंज के जिलों की पुलिस को जोधपुर बुलाया गया है।

Updated on:
28 Sept 2018 10:47 am
Published on:
28 Sept 2018 10:47 am