बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने किया सलमान की बेल को लेकर बड़ा खुलासा, बताया ऐसे मिली सलमान को ज़मानत!
जयपुर ।
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाने के बाद बॉलीवुड और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट Sofia Hayat ने खुशी जताई थी,
और अब सलमान को ज़मानत मिलने के बाद सोफ़ियां खुश नहीं है। ये उन्होंने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट पर सलमान के लिए दी एक पोस्ट से बता दिया है।
ये किया इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट
सोफ़ियां ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 हज़ार के नोटों के बंडलों की तस्वीर पोस्ट की है और पोस्ट के साथ ही लिखा है कि सलमान के वकील ने उन्हें बेल पर रिहा करवाने के लिए ये जरूरी कागज जमा किए हैं।
साथ ही उन्होंने लिखा कि "सलमान के वकील ने उन्हें बेल दिलवा दी, और सिस्टम को निशाना बनाते हुए कहा कि अगर सब के पास इस तरह के पेपर्स होंगे तो कोर्ट सिस्टम या जज या फिर जस्टिस सिस्टम की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। वेलडन इंडिया। और यह साबित हो गया है कि भारत में न्याय से ज्यादा
भ्रष्टाचार मजबूत है।
पहले सलमान की 5 साल की सजा पर दिया था ये बयान
सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्टर की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें लिखा है, आखिर में आपको कर्मों का फल मिलता है। बहुत से लोग सलमान के खिलाफ बोलने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है सलमान बॉलीवुड को कंट्रोल करते हैं। लेकिन मैं किसी से नहीं डरती। मुझे खुशी है कि जो सलमान ने किया उसके लिए उन्हें जेल जाना पड़ा।
ये है सोफिया की नाराजगी की वजह
गौरतलब है कि सोफिया हयात 2013 में बिग बॉस-7 का हिस्सा रह चुकी है। शो में उनकी सलमान खान से कई बार बहस भी हुई थी। इसमें उनके अन्य बिग बॉस कंटेन्टेंस्ट अरमान कोहली के साथ भी झगड़ा हो गया था, बात इतनी बढ़ गई थी की सोफिया ने अरमान के ख़िलाफ़ पुलिस केस तक कर दिया था। और उसके बाद सलमान ने अरमान को अपनी एक फिल्म प्रेम रतन धन पायो में काम दे दिया था बीएस जब से ही सोफिया सलमान से नाराज़ चल रहीं हैं।