जोधपुर

सोलर मॉड्यूल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सोलर प्लांटो से सोलर मॉड्यूल चोरी करने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Feb 26, 2021
सोलर मॉड्यूल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
सोलर मॉड्यूल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

बाप (जोधपुर). पुलिस ने सोलर प्लांट से सोलर मॉड्यूल चोरी करने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि 23 जनवरी 2021 को प्रयागसिंह पुत्र जेठूसिंह राजपूत, निवासी भदडिया पुलिस थाना नाचना (जैसलमेर) हाल सुपरवाइजर साफ्ट सोलर भडला ने रिपोर्ट बाप थाने में सोलर मॉड्यूल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए बाप थानाधिकारी को मामले को अति शीघ्र ट्रेस आउट कर अज्ञात आरोपियों को दस्तयाब करने के निर्देश दिए गए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी दीपक कुमार शर्मा व वृताधिकारी वृत फलोदी पारस सोनी के सुपरविजन में बाप थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित मय जाब्ता ने सूचना के आधार कम्पनी में काम कर रहे मजदूरों, सुरक्षा गार्डों सहित संदिग्ध लोगों से गहनता से पूछताछ की गई।


सूचना के आधार पर सोलर कंपनियों में सोलर प्लेटें चोरी करने वाले गिरोह के साले मोहमद पुत्र इमामदीन मुसलमान, निवासी भड़ला व मोहमद पुत्र दाउद खां निवासी पन्नू की नाडी, अजेरी हाल भड़ला को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि चोरी की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्यवाही टीम थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित, हैडकांस्टेबल अनोपाराम, कांस्टेबल कमलेश, महीपाल, दुर्गसिह, मूलाराम, संजय, हेतराम की भूमिका सराहनीय रही है।

Updated on:
26 Feb 2021 12:14 am
Published on:
26 Feb 2021 12:14 am