जोधपुर

तेज हवाएं चलने से तपिश से कुछ राहत

jnvu news  
less than 1 minute read
तेज हवाएं चलने से तपिश से कुछ राहत
तेज हवाएं चलने से तपिश से कुछ राहत

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाएं बहने और बादलों की आवाजाही के कारण गुरुवार को तपिश से कुछ राहत रही। तापमापी में गिरावट आने से शहर व कस्बों में पारा 35 डिग्री के समीप रहा। सर्वाधिक तापमान श्रीगंगानगर में 39.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से बरसाती मौसम बनना शुरू होगा।

सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। सुबह से ही तेज हवाएं चलने के कारण मौसम सुहाना रहा। मॉनिंग वॉकर्स और सुबह काम पर निकलने वाले शहरवासियों ने खुशगवार मौसम की वजह से राहत महसूस की। दिन चढऩे के साथ धूप निकली लेकिन दिनभर तेज हवाओं के झौंके चलते रहे। इससे अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री से ऊपर नहीं गया। रात को भी हवाओं ने तपिश को कुछ हद तक थामे रखा।
जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम बना रहाञ। फलोदी में न्यूनतम तापमान 27.4 और अधिकतम 37.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर और जैसलमेर में भी तापमान में कमी आई। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 25.3 व अधिकतम 30 डिग्री रहा वहीं बाड़मेर में रात का पारा 26.1 4 दिन का 36.7 डिग्री मापा गया।

Published on:
26 Aug 2021 08:29 pm