जोधपुर

World Tobacco Day: कहीं रैली तो कहीं शपथ ग्रहण व जागरूकता कार्यक्रम हुए

विश्व तंबाकू दिवस:
less than 1 minute read
May 31, 2022
कहीं रैली तो कहीं शपथ ग्रहण व जागरूकता कार्यक्रम हुए
कहीं रैली तो कहीं शपथ ग्रहण व जागरूकता कार्यक्रम हुए

जोधपुर. विश्व तंबाकू दिवस पर शहर में कई कार्यक्रम हुए। सभी चिकित्सालयों में भी आइएमए की ओर से तम्बाकू की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई। ये जानकारी सचिव डॉ सिद्धार्थ राज लोढ़ा ने दीं। सूरसागर स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजन रखा गया। कार्यवाहक प्राचार्य अलका बोहरा ने बताया कि छात्राओं, व्याख्याताओं और कार्यालय अधिकारियों ने मिलकर शपथ ली। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एम्स अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मनोचिकित्सा विभाग से डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. मेघा एन व डॉ. वासु मिश्रा ने अपनी सेवाएं दीं। सर्व जनहित एवं विकास सेवा संस्थान की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 'तंबाकू मुक्त वार्ड संख्या 14 उत्तर' एक नई पहल की। अध्यक्ष एवं वार्ड स्तरीय निगरानी समिति के विष्णु सरगरा ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में प्रस्ताव जमा कराए। जिले में तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने तंबाकू सेवन को छोड़ने के लिए राज्य स्तरीय मेगा शपथ ग्रहण अभियान में हिस्सा बन संकल्प लिया। भारत सेवा संस्थान के स्वाध्याय केन्द्र में तंबाकू सेवन ना करने की शपथ ली। ये जानकारी संस्थान प्रभारी नरपत सिंह कच्छवाहा ने दीं। जोधपुर मुख्यालय, फलोदी, बिलाड़ा, पीपाड़, बालेसर, ओसियां स्थित समस्त तालुका विधिक सेवा समिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव पूर्णिमा गौड़ ने विभिन्न जानकारियां दीं। राठी हास्पीटल में कार्यशाला का आयोजन डॉ अंकित राठी के नेतृत्व में हुआ। कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में तंबाकू निषेध दिवस बाबू सिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में विश्व धूम्रपान निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरस्वती बाल वीणा भारती सिरोला बेरा सूरसागर निदेशक भूराराम चौधरी ने शपथ दिलाई। केंद्र संचालक छतर सिंह पिडी़यार के नेतृत्व में जन चेतना रैली आयोजित हुई।

Updated on:
31 May 2022 08:26 pm
Published on:
31 May 2022 08:26 pm