जोधपुर

एसयूवी से कुचलकर दामाद की हत्या, ससुर घायल

- फेरी लगाने के क्षेत्राधिकार को लेकर चल रहा था विवाद, तीन भाई गिरफ्तार, एसयूवी जब्त
2 min read
Sep 02, 2023
एसयूवी से कुचलकर दामाद की हत्या, ससुर घायल
एसयूवी से कुचलकर दामाद की हत्या, ससुर घायल

जोधपुर।
मथानिया थानान्तर्गत किरमसरिया गांव के पास एसयूवी सवार चार भाइयों ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दामाद की कुचलकर हत्या कर दी। मृतक का ससुर व आरोपियों का भाई घायल हो गया। पुलिस ने तीन भाइयों को गिरफ्तार कर एसयूवी जब्त की।
थानाधिकारी हरिसिंह दुधवाल ने बताया कि बीकानेर में नोखा निवासी कानाराम (37) पुत्र राजूराम देसांतरी पत्नी के साथ उम्मेद नगर में ससुराल वालों के साथ रहता था। वह घर जंवाई बना हुआ था। गत 30 अगस्त की सुबह सात बजे वह बाइक पर ससुर भंवरलाल के साथ ओसियां की तरफ रवाना हुए थे। किरमसरिया सरहद में पहुंचने पर घात लगाकर बैठे चार भाइयों ने एसयूवी से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे कानाराम व ससुर भंवरलाल नीचे गिर गए। एसयूवी ने दोनों को कुचल दिया। आरोपी वहां से भाग गए। राह चलते लोगों ने दोनों घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कानाराम की मौत हो गई। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। देशनोक निवासी भतीजे मोतीाराम ने तापू गांव निवासी कानाराम पुत्र मांगीलाल, उसके भाई भींयाराम, पप्पूराम व ताराचंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया।
पुलिस जांच में हत्या की पुष्टि हुई। तलाश के बाद तापू गांव निवासी कानाराम पुत्र मांगीलाल देसांतरी, उसके भाई ताराचंद व पप्पूराम को गिरफ्तार कर लिया। एसयूवी भी जब्त की गई। आरोपियों को तीन-तीन दिन रिमाण्ड पर भेजा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
फेरी लगाते हैं आरोपी व ससुराल वाले
पुलिस का कहना है कि एसयूवी से कुचलने से मृतक का ससुर भंवरलाल घायल हो गया था। चाराें आरोपी ससुर के भाई हैं। जो आस-पास के गांवों में फेरी गांव लगाते हैं। गांव वाले उन्हें दान दक्षिणा देते हैं। फेरी लगाने के क्षेत्र को लेकर भाइयों में विवाद था। वहीं, जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। आरोपियों ने जान से मारने के लिए 29 अगस्त को दामाद व ससुरल की रैकी की थी। 30 अगस्त को भी रैकी करने के बाद एसयूवी से कुचलकर हत्या की थी।
8 माह पहले शादी, एक माह से घर जंवाई था मृतक
मृतक कानाराम की सात-आठ माह पहले ही भंवरलाल की पुत्री से शादी हुई थी। ससुर का उनके भाइयों से विवाद के चलते वह घर जंवाई बन गया था और एक माह से ससुराल वालों के साथ उम्मेद नगर में किराए पर रहने लग गया था।

Updated on:
02 Sept 2023 01:09 am
Published on:
02 Sept 2023 01:09 am