जोधपुर

मुम्बई के बुकियों के सम्पर्क में था सट्टे का आरोपी

- मर्सिडीज में आइपीएल मैच पर सट्टा लगाने का आरोपी रिमाण्ड पर
less than 1 minute read
Oct 29, 2020
मुम्बई के बुकियों के सम्पर्क में था सट्टे का आरोपी
मुम्बई के बुकियों के सम्पर्क में था सट्टे का आरोपी

मुम्बई के बुकियों के सम्पर्क में था सट्टे का आरोपी
- मर्सिडीज में आइपीएल मैच पर सट्टा लगाने का आरोपी रिमाण्ड पर
जोधपुर.
आइपीएल मैचों पर सट्टा लगाने के मामले में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस की गिरफ्त में आए युवक को अदालत ने गुरुवार को रिमाण्ड पर भेज दिया। आरोपी मुम्बई व देश के अन्य कई बुकियों के सम्पर्क में था।
थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि चौहाबो में नहर रोड पर मर्सिडीज कार में बैठकर आइपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे चौहाबो में सेक्टर १७ई निवासी सौरभ द्विवेदी उर्फ सेबी उर्फ अमित पटेल को गिरफ्तार किया गया था। उसे कोर्ट में पेश करने पर एक दिन के रिमाण्ड पर भेजा गया है। अब तक की जांच में सामने आया वह आइपीएल मैचों पर सट्टे बुक करने के लिए मुम्बई व देश के कई अन्य बुकियों के सम्पर्क में था। उससे जब्त दो लाख रुपए व १९४६ डॉलर के बारे में जांच की जा रही है।

Published on:
29 Oct 2020 11:37 pm