जोधपुर

SPORTS—-खेल दिवस पर 29 को

- विभिन्न खेलों का आयोजन होगा
less than 1 minute read
Aug 28, 2021
Players are increasing pride
Players are increasing pride

जोधपुर।
हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर रविवार को खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिला खेल अधिकारी शरद टाक ने बताया कि उम्मेद राजकीय स्टेडियम में फु टबॉल व बॅाक्सिंग प्रतियोगिता व चैनपुरा इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उम्मेद राजकीय स्टेडियम में शाम 6 बजे पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
-----
साईकल मैराथन
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की देश की 250 से अधिक शाखाओं की ओर से रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर साइक्लोथोन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मयूरध्वज शाखा जोधपुर की ओर से रविवार सुबह 6 बजे साईकल मैराथन होगी। मंच की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ काजल वर्मा ने बताया कि मैराथन अनंता योग एवं आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पावटा बी रोड से शुरू होकर सर्किट हाउस, पुलिस लाइन, सोजती गेट, हाईकोर्ट होते हुए पावटा बी रोड पर सम्पन्न होगी। मैराथन को हाईकोर्ट जज देवेंद्र कच्छवाहा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।