जोधपुर

Sports news : जोधपुर पोलो सीजन 2018 में खूब जमा रंग,दोनों मैच रोमांचक रहे

जोधपुर. जोधपुर पोलो और इक्युस्टेरियन क्लब इंस्टीट्यूशन जोधपुर की साझा मेजबानी में महाराजा गजसिंह स्पोट्र्स फाउंडेशन पोलो मैदान, एयरपोर्ट रोड पाबूपुरा में चल रहे उन्नीसवें जोधपुर पोलो सीजन में रविवार को जोधपुर पोलो कप-अरीना पोलो टूर्नांमेंट के तहत दो मैच खेले गए। दोनों मैच रोमांचक रहे।        
2 min read
Dec 09, 2018
Sports news : jodhpur polo season 2018 tournament live updates
Sports news : jodhpur polo season 2018 tournament live updates

जोधपुर. जोश और उमंग सर्दी पर भारी पड़ रहे थे और खेल का उत्साह सर्दी में गर्मी का एहसास करवा रहा था। जोधपुर पोलो और इक्युस्टेरियन क्लब इंस्टीट्यूशन जोधपुर की साझा मेजबानी मे महाराजा गजसिंह स्पोट्र्स फाउंडेशन पोलो मैदान, एयरपोर्ट रोड पाबूपुरा में चल रहे उन्नीसवें जोधपुर पोलो सीजन में रविवार को जोधपुर पोलो कप-अरीना पोलो टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले गए। पहला मैच दोपहर 2.30 बजे उम्मेद भवन पैलेस व चांदना बेनाज के बीच खेला गया, जिसे चांदना बेनाज ने चार गोल के मुकाबले साढ़े नौ गोल कर साढ़े पांच गोल के अंतर से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दोपहर 3.30 बजे दूसरा मैच मेयो कॉलेज व बीएसएफ के बीच खेला गया, जो मेयो कॉलेज ने साढ़े सात गोल के मुकाबले नौ गोल कर डेढ़ गोल के अंतर से जीत लिया, लेकिन अंकों में बढ़त होने के कारण बीएसएफ ने में प्रवेश कर लिया। सोमवार को मैच चांदना बेनाज और बीएसएफ के बीच खेला जाएगा।

दूसरे चक्कर में एक व तीसरे चक्कर में दो गोल

जोधपुर पोलो और इक्यूस्टेरियन क्लब इंस्टीट्यूशन के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि पहले मैच में उम्मेद भवन पैलेस की ओर से खेलते हुए योगेश्वरसिंह ने दूसरे चक्कर में एक व तीसरे चक्कर में दो गोल किए। टीम के विश्वराजसिंह ने तीसरे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ चांदना बेनाज टीम के लोकेंद्रसिंह ने पहले ही चक्कर में लगातार चार गोल कर मैच पर पकड़ बना ली। लोकेन्द्र ने तीसरे चक्कर में भी एक गोल किया। टीम के सन्नी पटेल ने पहले चक्कर में एक व दूसरे चक्कर में दो गोल किए, जबकि विनय मेवाड़ा ने चौथे चक्कर में एक गोल किया।

पहले चक्कर में दो गोल व दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल

उन्होंने बताया कि दूसरे मैच में बीएसएफ की ओर से खेलते हुए अजितेजसिंह ने पहले चक्कर में दो गोल व दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। टीम के मेजर नरेंद्रकुमार ने पहले चक्कर में दो व चौथे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ मेयो कॉलेज के हेमेंद्रसिंह ने पहले चक्कर में एक गोल व तीसरे व चौथे चक्कर में शानदार खेलते हुए दो-दो गोल किए। टीम के निखिलेन्द्रसिंह ने दूसरे और चौथे चक्कर में एक-एक व तीसरे चक्कर में दो गोल किए। पहले मैच के अम्पायर जन्मेजयसिंह, रैफ री मेजर नरेंद्रकु मार व दूसरे मैच के अम्पायर सन्नी पटेल और रैफ री लोकेन्द्रसिंह थे व कमेन्ट्री ध्वजराजसिंह गुड़ा ने की।

सोमवार को खेला जाएगा फाइनल
कर्नल राठौड़ ने बताया कि सोमवार 10 दिसम्बर को जोधपुर पोलो कप-अरीना पोलो टूर्नांमेंट का फाइनल दोपहर 3.30 बजे चांदना बेनाज व बीएसएफ के बीच खेला जाएगा।

Published on:
09 Dec 2018 07:20 pm