
जोधपुर ( jodhpur news.current news ). मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के अधीन संचालित मौलाना आजाद मुस्लिम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ( college news ) में खेल सप्ताह ( sports week ) उड़ान का आयोजन किया गया। इसके तहत बोरा रेस नींबू चम्मच रेस और बैलून रेस जैसी प्रतियोगिताओं ( competitions ) में उल्लास झलका।
बीएड प्रिन्सिपल डॉ श्वेता अरोड़ा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में सभी प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। छात्र वर्ग की बोरा रेस प्रतियोगिता में गु्रप बी की जोगाराम ने प्रथम व गु्रप बी के ही मोइनुद्दीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में गु्रप बी की मीनाक्षी कर्मचंदानी ने प्रथम व सोनी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की नींबू चम्मच रेस प्रतियोगिता में गु्रप सी के संदीप खान ने प्रथम व छात्रा वर्ग में गु्रप सी की सोनी प्रथम व गु्रप ए की निधि द्वितीय रहीं। इसी प्रकार बैलून बैलेंस प्रतियोगिता के छात्र वर्ग के गु्रप ए के हबीब, हनीफ, अब्बास, उस्मान व आकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में गु्रप बी की मीनाक्षी, नीलोफर, रूबिना, फिरदौस व पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।