जोधपुर

राज्य स्तरीय स्वास्थ्य दल ने उदयमंदिर यूपीएचसी का किया निरीक्षण

jodhpur covid-19
less than 1 minute read
राज्य स्तरीय स्वास्थ्य दल ने उदयमंदिर यूपीएचसी का किया निरीक्षण
राज्य स्तरीय स्वास्थ्य दल ने उदयमंदिर यूपीएचसी का किया निरीक्षण

जोधपुर. प्रदेश में संक्रमित मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार देने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्य स्तरीय टीम जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। इसी कड़ी में एक राज्यस्तरीय टीम गुरुवार को जोधपुर पहुंची।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ रामनिवास सेंवर ने बताया कि टीम के सदस्य राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ विनोद गर्ग के निर्देशन में जोधपुर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदयमंदिर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोरोना संक्रमण की अर्ली जांच व उपचार के लिए डोर टू डोर सर्वे व स्क्रीनिंग आदि कार्यो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश गए। इस दौरान स्वास्थ्य दलों द्वारा किए जा रहे हाउस टू हाउस सर्वे के निर्धारित फॉरमेट में डेटा की लाइन लिस्टिंग की जानकारी ली। साथ ही सर्वे के दौरान स्वास्थ्य टीमों द्वारा अपने मेडिकल किट में आवश्यक कोविड-19 प्रोटोकॉल की आवश्यक मेडिसिन रखने व संदिग्ध मरीजों को दवाइया देने आदि की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Published on:
13 May 2021 08:21 pm