जोधपुर

प्रदेश स्तरीय स्वाइन फ्लू सघन स्क्रीनिंग अभियान आज से

अभियान में अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्यवाही
less than 1 minute read
Jan 20, 2019
State level swine flu intensive screening campaign from today
प्रदेश स्तरीय स्वाइन फ्लू सघन स्क्रीनिंग अभियान आज से

जोधपुर.
प्रदेशभर में स्वाइन फ्लू रोगियों की जांच के लिए तीन दिवसीय सघन स्क्रीनिंग अभियान सोमवार से शुरू होगा। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने रविवार को आयोजित बैठक में अभियान के दौरान अनुपस्थित रहने वाले चिकित्साकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जयपुर में चिकित्सा व स्वास्थय मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने रविवार को एक बैठक में स्वाइन फ्लू को लेकर तीन दिवसीय सघन स्क्रीनिंग का अभियान चलाने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. सुनील बिष्ट ने बताया कि जिले में सोमवार से 23 जनवरी तक स्वाइन फ्लू को लेकर सघन स्क्रीनिंग का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बिना अनुमति व चिकित्सालय में अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सघन स्क्रीनिंग की मॉनिटरिंग ब्लॉक स्तर पर बीसीएमओ करेंगे। इससे पहले जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर शहर में एक सप्ताह से निरन्तर स्वाइन फ्लू स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। जहां स्वाइन फ्लू के बचाव करने के लिए लोगो को आयुर्वेदिक काढ़ा भी पिलाया जा रहा है।

Published on:
20 Jan 2019 09:28 pm