जोधपुर

तीस लाख रुपए के माल सहित चोरी का ट्रक बरामद

- एक युवक गिरफ्तार, सहयोगी की तलाश
less than 1 minute read
Jul 20, 2021
तीस लाख रुपए के माल सहित चोरी का ट्रक बरामद
तीस लाख रुपए के माल सहित चोरी का ट्रक बरामद

जोधपुर.
डांगियावास थाना पुलिस ने बासनी निकुबा में पेट्रोल पम्प पर खड़े ट्रक चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर चोरी का ट्रक व उसमें भरा तीस लाख रुपए का माल बरामद किया।
उप निरीक्षक जालमसिंह ने बताया कि कानावास का पाना निवासी उदाराम पुत्र सोनाराम का माल से भरा ट्रक गत 10 जुलाई की देर शाम बासनी निकुबा स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ा किया गया था। चालक व उदाराम का पुत्र ट्रक खड़ा कर घर चले गए थे। 13 जुलाई को चालक पम्प पहुंचा तो ट्रक नहीं मिला। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
इस बीच, सीसीटीवी कैमरे व तकनीकी पहलूओं से जांच के बाद फिटकासनी गांव निवासी श्यामलाल उर्फ खेराजराम पुत्र बाबूलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। उसकी सूचना पर राजसमन्द के केलवा से ट्रक बरामद किया गया। उसमें तीस लाख रुपए का माल भी भरा था। वारदात में शामिल उसके साथी की तलाश की जा रही है।

Published on:
20 Jul 2021 01:03 am