जोधपुर

करोड़ों की मूंगफली को नहीं मिल रहा ठिकाना

3 लाख बोरी का स्टॉक जमा है खरीद केन्द्रों पर पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क फलोदी. समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद संपन्न होने के पांच दिन बाद भी फलोदी, लोहावट व बापिणी स्थित खरीद केन्द्र मूंगफली की बोरियों से अटे पड़े हैं। इन केन्द्रां पर करीब 3 लाख बोरी मूंगफली का भारी स्टॉक जमा हैं, लेकिन खरीद एजेंसी को इस मूंगफली के भण्डारण के लिए कहीं भी गोदाम उपलब्ध नहीं हो रहे हैं।
less than 1 minute read
Feb 05, 2019
storage not available for peanut
करोड़ों की मूंगफली को नहीं मिल रहा ठिकाना

राजफैड ने समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद के लिए फलोदी क्षेत्र में क्रय-विक्रय सहकारी समिति को अधिकृत किया था। समिति द्वारा इन तीनों केन्द्रों पर 10 हजार 269 किसानों से 6 लाख 95 हजार 956 बोरी (243584 क्विंटल) मूगफली की खरीद की गई थी।

खरीद केन्द्रों पर जमा है भारी स्टॉक -

समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंगफली के भण्डारण के लिए पर्याप्त गोदाम नही मिलने के कारण इन दिनों खरीद केन्द्र मूंगफली की बोरियों से अटे नजर आ रहे हैं। इनमें से फलोदी केन्द्र पर 1 लाख 59 हजार 689 बोरी, लोहावट केन्द्र पर 81 हजार 167 बोरी व बापिणी स्थित केन्द्र पर 68 हजार 772 बोरी मूंगफली खुले आकाश के नीचे रखी गोदाम के इंतजार में है। (कासं)

गोदामों की हो रही तलाश -

समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद संपन्न होने के बाद फलोदी, लोहावट व बापिणी स्थित खरीद केन्द्रों पर करीब 3 लाख बोरी मूंगफली का स्टॉक जमा है। इस मूंगफली के भण्डारण के लिए पर्याप्त गोदाम नहीं मिल रहे हैं। गोदामों की तलाश की जा रही है। गोदाम उपलब्ध होते ही खरीद केन्द्रों से मूंगफली का उठाव शुरू हो जाएगा।

मुरलीमनोहर व्यास, जनरल मैनेजर, क्रय-विक्रय सहकारी समिति, फलोदी

-------------

Published on:
05 Feb 2019 05:45 pm