जोधपुर

जोधपुर की तेज बारिश इन 15 घटनाओं से जानें के हाल

इन 15 घटनाओं से जानें के हाल
less than 1 minute read
Aug 16, 2019
strong-rains-of-jodhpur-learn-from-these-15-events
जोधपुर की तेज बारिश इन 15 घटनाओं से जानें के हाल


जोधपुर की तेज बारिश

1-जोधपुर में दिन भर तेज बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त।

2. शुक्रवार को दिन भर में 153 एमए बारिश।

3-कलक्ट्रेट सहित जोधपुर के अधिकांश हिस्सों में पानी भरा।

4-नागौरी क्षेत्र में नया तालाब के पास बेलदारों के बास में मकान के कमरे की तीन चार पट्टियां गिरी। एक व्यक्ति घायल, अस्पताल भेजा।

5-तेज बारिश के चलते राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन एवं राजस्थान हाई कोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के द्वारा संयुक्त रूप से स्वैच्छिक न्यायिक कार्यों में भाग नहीं लिया।

6-आड़ा बाजार में गिरा मकान।

7-छह साल बाद मंडोर स्थित नागादड़ी झील की चद्दर चली।

8-निमाज हवेली की दीवार गिरी कोई जनहानि नहीं

9- गुलजारपुरा में हादसा। पहाड़ी का हिस्सा मकान पर गिरने से हादसे में एक युवक व बालिका की मौत।

10-मथुरादास माथुर अस्पताल के ओपीडी में दवा वितरण भरा पानी। सारी दवाइया भीग गई। संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर अस्पताल में 2 फीट तक पानी भरा हुआ है ।

11-जिला कलक्टर ने शुक्रवार व शनिवार का अवकाश किया।

12. जोधपुर के भीतरी शहर में एक मीनार मस्जिद के पास पानी के बहाव में बही जीप।

13. जोधपुर-इंदौर व जोधपुर- अहमदाबाद पैसेंजर रेलगाड़ी हुई रद्द। बोमादङा स्टेशन पर दोनों को रोका। दोनों रेलगाड़ी को वापस लूनी स्टेशन लाए। दोपहर ढाई बजे एक रेलगाड़ी को जोधपुर के लिए रवाना किया गया
यात्री हुए परेशान। पाली मे तेज बारिश के चलते रेलगाड़ी हुई रद्द।

14- जोधपुर: बालरवा के पास राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल टूटी।

15. यहां मिली राहत: मेहरानगढ़ की पहाडिय़ों से बहा झरना, बैरी गंगा में झरना बहा। दईजर माताजी मंदिर की पहाडिय़ों से बहता झरना
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

Updated on:
16 Aug 2019 05:22 pm
Published on:
16 Aug 2019 04:31 pm