जोधपुर

jnvu student union election: अध्यक्ष पद के लिए हरेंद्र, राजवीर व अरविंद में मुकाबला

- 33 मतदान केंद्रों पर 18,154 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग- सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान- बगैर आइडी नहीं मिलेगी एंट्री, एक अन्य फोटो आइडी भी होगी जरुरी
2 min read
jnvu student union election आज: अध्यक्ष पद के लिए हरेंद्र, राजवीर व अरविंद में मुकाबला
jnvu student union election आज: अध्यक्ष पद के लिए हरेंद्र, राजवीर व अरविंद में मुकाबला

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। विवि के 33 मतदान केंद्रों पर 18 हजार 154 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए केवल तीन प्रत्याशी एबीवीपी के राजवीर, एनएसयूआई के हरेंद्र और एसएफआई के अरविंद मैदान में है। तीनों के मध्य कड़ा मुकाबला है। मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी प्रो. संगीता लूंकड़ ने बताया कि मतदाता को विवि का आईडी कार्ड और अपना एक अन्य फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। आईडी कार्ड की बार कोड स्कैनिंग के बाद मतदान केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। दिव्यांग व नेत्रहीन मतदाता के साथ एक साथी को मतदान केन्द्र तक अनुमति होगी। मतगणना शनिवार को होगी।

कहां-कितने मतदान केंद्र

संकाय ------- मतदान केंद्र

प्रबंधन संकाय (वाणिज्य)------- 5

भाषा प्रकोष्ठ (कला)------- 8

विधि ------- 3

सायंकालीन अध्ययन संस्थान -------3

केएन काॅलेज ------- 8

विज्ञान ------------- 5

भौतिक विभाग (शोध प्रतिनिधि)------- 1

कहां-कितने मतदाता

संकाय ------- मतदाता

वाणिज्य ------- 2768

कला ------- 3919

विधि ------- 1521

सायंकालीन अध्ययन संस्थान------- 1536

केएन कॉलेज -------4688

विज्ञान ------- 2817

शोध प्रतिनिधि ------- 905

एपेक्स पद के प्रत्याशी

1 अध्यक्ष- अरविंद, हरेंद्र, राजवीर

2 उपाध्यक्ष- अक्षय , जयसिंह, निधि, ओमाराम, ओमा राम, प्रशांत, सोमराज, सूर्य प्रकाश

3 महासचिव- जितेंद्र, नरेंद्र, वत्सल

4 संयुक्त महासचिव- बाबूलाल, चिराग, दिनेश, मनोज, मुकेश, पुखराज

5 शोध प्रतिनिधि- कुंदन, सुनील, यशस्वी

केएन कॉलेज में एपेक्स पद के प्रत्याशी

1 कॉलेज अध्यक्ष- कोमल, संतोष, सोनिया

2 कॉलेज उपाध्यक्ष- पायल, सविता, सोनू

3 कॉलेज महासचिव- नीलू, निकिता, तनु

4 कॉलेज संयुक्त महासचिव- भगवती, गुड्डी, करीना, कुंती

सांयकालीन अध्यक्ष संस्थान में एपेक्स पद के प्रत्याशी

1 संस्थान अध्यक्ष- अशोक, नरेंद्र, नरेंद्र

2 संस्थान उपाध्यक्ष- छैल, रावल

3 संस्थान महासचिव- अजीत, बलवीर, जय, जितेंद्र

4 संस्थान संयुक्त महासचिव- केसर, मोती, रोहित

तीनों पार्टियों के जेएनवीयू में पैनल

संगठन --------अध्यक्ष----वरिष्ठ उपाध्यक्ष --- महासचिव--- संयुक्त महासचिव

एबीवीपी ------- राजवीर--------निधि------------वत्सल ----- मुकेश

एनएसयूआई----- हरेंद्र -------- अक्षय ------------ जितेंद्र ----- पुखराज

एसएफआई ----- अरविंद--------ओमाराम------------नरेंद्र ----- मनोज

नोटा का प्रयोग कर सकेंगे

विद्याथीZ नोटा का भी प्रयोग कर सकेंगे। वर्ष 2019 में नोटा में 29 और 2018 में 182 वोट पड़े थे।

कोरोना के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद

वर्ष 2019 के बाद अब चुनाव हो रहे हैं। उस समय 56.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सालछात्रों में उत्साह को देखते हुए मतदान बढ़ने की उम्मीद है।

Published on:
25 Aug 2022 09:04 pm